फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   girls school win all round the best trophy

Sirmour News: पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब ने जीती ऑल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी

Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
girls school win all round the best trophy
जोन स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 खेल स्पर्धा में कन्या स्कूल पांवटा टीम मुख्य अतिथि से आल राउंड द
पीएमश्री कन्या स्कूल पांवटा साहिब ने जीती ऑल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी
विज्ञापन

वाॅलीबाल में कौदेवाला, खो-खो में कुरला खरग, लोकनृत्य में भरोग बनेड़ी विजेता
मुख्य अतिथि नसीमा बेगम और ऋषभ शर्मा ने विजेता टीमों को बांटे पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शिवपुर स्कूल खेल मैदान में छात्राओं कि जोन स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। पीएमश्री कन्या राजकीय माध्यमिक स्कूल पांवटा की टीम ने ऑल राउंड द बेस्ट ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया है। मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम की निदेशक नसीमा बेगम व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा पुरस्कार वितरित किए। स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य व गिद्दा समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
शिवपुर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र धीमान व खेल प्रतियोगिता के प्रभारी नीरज माहेश्वरी ने बताया कि कबड्डी खेल में पीएमश्री कन्या राजकीय माध्यमिक पांवटा विजेता व भरोग भनेड़ी स्कूल टीम उप विजेता रही है। खो-खो में कुरला खरग टीम विजेता व छछेती टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

बैडमिंटन में पीपलीवाला स्कूल टीम विजेता व पांवटा कन्या स्कूल टीम उपविजेता रही। वाॅलीबाल में कौदेवाला स्कूल टीम विजेता और मुगलांवाला करतारपुर टीम उप विजेता रहीं। योग में कोटड़ी ब्यास विजेता व निहालगढ़ टीम उप विजेता, रिदमीक योग में कोटड़ी ब्यास स्कूल टीम विजेता रहीं। कुश्ती में कन्या स्कूल पांवटा की टीम विजेता व भरोग बनेड़ी स्कूल टीम ने उपविजेता ट्राॅफी प्राप्त की है। जबकि ओवर ऑल ट्राॅफी पर
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या स्कूल पांवटा साहिब की टीम के खिलाड़ियों ने कब्जा जमाया है। समूहगान में बीकेडी स्कूल प्रथम, ग्लोबल अकादमी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही। लोकनृत्य में भरोग बनेड़ी विजेता व कुड़ला खरग उप विजेता रहा। संस्कृत गितिका स्पर्धा में प्रियशी विजेता, निधि उप विजेता व सनेहा तृतीय रहीं। भाषण में आरती चौहान विजेता, स्नेहा ठाकुर उप विजेता व साक्षी तृतीय रहीं। एकलगान में शगुन शर्मा विजेता, अंजली उप विजेता व निधि तृतीय रहीं। रीवा शर्मा प्रथम और प्रियांशी दुसरे स्थान पर रही।


बाक्स...
लगातार चौथी बार जीता ऑल राउंड बेस्ट खिताब
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब ने लगातार चौथी बार ऑल राउंड बेस्ट का खिताब जीता है। प्रधानाचार्य
रतन ठाकुर ने कहा कि इस सफलता का श्रेय डीपी प्रताप चौहान, पीईटी रीता चौधरी व वोकेशनल अध्यापक नरेंद्र कुमार व छात्राओं की कड़ी मेहनत को जाता है। अब 18 नवंबर को विजेता टीम की खिलाड़ी मानपुर देवड़ा में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। स्कूल की उप प्रधानाचार्य पून खंतवाल, रमेश चौहान, जेपी तोमर, सुरेंद्र चौहान, राजुल ठाकुर व सुरेंद्र ठाकुर समेत स्टाफ ने बधाई दी है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed