फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Giripul in bad shape, youth expressed anger by planting saplings

Sirmour News: गिरिपुल खस्ताहाल, युवाओं ने पौध रोप जताया रोष

Thu, 19 Feb 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Giripul in bad shape, youth expressed anger by planting saplings
सतौन के खस्ताहाल गिरिपुल पर लोगों द्वारा रोष स्वरूप रखा पौधा। संवाद
रखरखाव को लेकर लोक निर्माण व एनएच विभाग के बीच असमंजस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सतौन के समीप स्थित गिरिपुल की हालत लगातार खराब होती जा रही है। पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाला पुल वर्षों से जर्जर है। अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। मंगलवार को स्थानीय युवाओं ने टूटे पुल पर पौधा रोपण कर अनोखे तरीके से रोष प्रकट किया।
बद्रीपुर-गुम्मा मार्ग पर स्थित यह पुल शिलाई क्षेत्र का प्रवेश द्वार माना जाता है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुल के दोनों छोर लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। कई बार मरम्मत करवाई गई, लेकिन कुछ ही दिनों में वेल्डिंग उखड़ जाती है और स्थिति फिर से जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुल पर मोटरसाइकिल भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि यहां हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। इसको लेकर युवाओं और परशुराम सेवा समिति सतौन के सदस्यों ने टूटे हिस्से पर पौधा लगाकर विभागों के प्रति नाराजगी जताई। युवाओं का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए एनएच-707 में इस अहम पुल के पुनर्निर्माण के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच-707 के निर्माण पर करीब 1350 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद गिरिपुल की स्थायी मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठे हैं। पुल की मरम्मत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर असमंजस बना हुआ है और दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।

एनएचएआई के सहायक अभियंता सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि पुल की कई बार मरम्मत करवाई जा चुकी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पीडब्ल्यूडी के मेकेनिकल विंग द्वारा किया जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed