फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   giri jal vidut scheme thup due to shilt

Sirmour News: सिल्ट भरने से गिरि जलविद्युत परियोजना ठप

Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
giri jal vidut scheme thup due to shilt
-गिरि और जलाल नदी में बढ़े जलस्तर के साथ 5100 पीपीएम तक पहुंची सिल्ट, दोनों टरबाइन बंद
विज्ञापन

-60 मेगावाट उत्पादन वाली परियोजना प्रभावित, बिजली बोर्ड को लाखों रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिरमौर जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ बिजली उत्पादन पर भी पड़ा है। भारी वर्षा के कारण गिरि और जलाल नदी में जलस्तर अचानक बढ़ने और पानी के साथ भारी मात्रा में सिल्ट (मिट्टी) आने से गिरिनगर जलविद्युत परियोजना का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

शुक्रवार सुबह से परियोजना की दोनों टरबाइन बंद हैं, जिससे 60 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना का उत्पादन शत-प्रतिशत से सीधे शून्य पर पहुंच गया। इससे राज्य बिजली बोर्ड को एक ही दिन में लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। परियोजना में सामान्य परिस्थितियों में 60 मेगावाट उत्पादन के लिए 47 क्यूमेक्स पानी की आवश्यकता होती है। लगातार बारिश के कारण गिरि और जलाल नदी का जलस्तर बढ़कर 370 क्यूमेक्स से अधिक हो गया। हालात को देखते हुए जटौन बैराज के सभी 10 गेट करीब नौ-नौ इंच तक खोल दिए गए, ताकि पानी के साथ आ रही सिल्ट का दबाव कम किया जा सके।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने से परियोजना प्रबंधन को उत्पादन बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन सिल्ट की मात्रा बढ़कर 5100 पीपीएम तक पहुंचने से सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया। मशीनों को जाम होने से बचाने के लिए शुक्रवार तड़के दोनों टरबाइनों को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरि जलविद्युत परियोजना के आरई अशोक रुपटा ने बताया कि गिरि नदी में पानी के साथ भारी मात्रा में सिल्ट आने के कारण टरबाइन बंद रखनी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि नदी का पानी साफ होते ही मशीनों को दोबारा चालू कर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed