{"_id":"65cdfcce9de94bb6b90971a2","slug":"get-e-kyc-done-before-29th-february-nahan-news-c-177-1-ssml1028-118662-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ई-केवाईसी 29 फरवरी से पहले कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ई-केवाईसी 29 फरवरी से पहले कराएं
विज्ञापन
केवाईसी न करवाने वालों को एक मार्च से नहीं मिलेगी घरेलू गैस
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने उपभोक्ताओं को जारी किया फरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने घरेलू गैस उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करने का फरमान जारी किया है। निगम ने बताया कि ई-केवाईसी न करवाने वाले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होगी।
एक मार्च से उनकी गैस सब्सिडी भी रोक दी जाएगी। निगम ने उपभोक्ताओं से 29 फरवरी तक संबंधित गैस एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर ई-केवाईसी को प्रमाणित करने की बात कही है। शहीद कुलविंदर सिंह इंडियन गैस एजेंसी ददाहू के प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि इंडियन ऑयल कार्पोरेशन ने यह आदेश पारित किए हैं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता 29 फरवरी से पहले ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित कर लें। एक मार्च से ई-केवाईसी न करवाने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी को आगे से ही रोक दिया जाएगा।