फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   gate closed for four labourers in gondhpur industries unit

अब मामूली गलती पर 4 मजदूरों का कर दिया गेट बंद

Sat, 23 Apr 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sat, 23 Apr 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
gate closed for four labourers in gondhpur industries unit
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब (सिरमौर)। मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में कामगारों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। गोंदपुर की एक इकाई में झूठे आरोप व हटाए जाने पर मानसिक रुप से परेशान मजदूर ने आत्महत्या कर ली थी। अब, इसी इकाई ने मामूली गलती पर 4 कामगारों का गेट बंद कर दिया है। धमकाने, प्रताड़ित, शोषण करने व झूठे आरोप लगा कर नौकरी से हटाने की ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन



शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कहा कि इस बारे श्रम अधिकारी को लिखित शिकायत भेज दी है। इस इकाई को विदेशी कंपनी ने खरीद लिया है। इकाई में सैकड़ों कामगार कार्यरत हैं जिसमें बाहरी राज्यों से भर्ती कामगारों की संख्या काफी ज्यादा बताई जा रही है। एचआर के एक अधिकारी ने स्थानीय कामगारों को मामूली गलती पर बाहर निकालने व झूठे आरोप लगाने की प्रक्रिया से मजदूर डरे सहमें है। पहली बार मामूली गलती पर चेतावनी देकर प्रबंधन छोड़ देता है लेकिन 4 कामगारों का गेट बंद कर दिया है।
विज्ञापन



इस बारे प्रदेश सरकार, उद्योग मंत्री व श्रम अधिकारी को लिखित पत्र भेजा जा रहा है जिसमें इकाई प्रबंधन के एचआर अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने व हर हाल में हिमाचलियों को 70 फीसदी रोजगार की शर्त पूरी करने का आग्रह किया गया है, जिससे प्रदेश व जिला के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed