फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   garbage collection in misherwala

Sirmour News: मिश्रवाला पंचायत में नगर परिषद की तर्ज पर घर-घर से उठेगा कूड़ा

Wed, 14 Oct 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
garbage collection in misherwala
मिश्रावाला पंचायत में घर घर से कूड़ा उठाने को वाहन सुविधा शुरू की गई। स्रोत्र: ग्रामीण
(खास खबर)
विज्ञापन


मंगलवार से शुरू हुई डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण मुहिम
प्रति घर 100 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित, ग्रामीणों ने किया स्वागत
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत मिश्रवाला में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद की तर्ज पर घर-घर से कूड़ा उठाने की मुहिम शुरू की गई है। मंगलवार से कचरा संग्रहण के लिए वाहन की सेवाएं शुरू हो गईं हैं। इसके माध्यम से घरों से गीला और सूखा कचरा एकत्र किया जाएगा। पंचायत की इस पहल से एनएच और गांव की गलियों में लगने वाले कूड़े के ढेर से निजात मिलने की उम्मीद है।
पांवटा साहिब नगर परिषद के शहरी क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से घर-घर से कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था लागू है, लेकिन विकास खंड की कई पंचायतों में अब भी लोग कचरा एनएच और संपर्क सड़कों के किनारे फेंक रहे हैं। इससे क्षेत्र में गंदगी फैलती है और स्वच्छता अभियान प्रभावित होता है। इसी समस्या के समाधान के लिए मिश्रवाला पंचायत ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की पहल की है। इसका उद्देश्य घरों से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करने के साथ पॉलिथीन और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए लोगों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

-------------
सात वार्डों में रहते हैं 800 से 1,000 परिवार
पूर्व बीडीसी सदस्य फरीज मोहम्मद, पूर्व बीडीसी सदस्य अंजू सैनी, पवन शर्मा और जाहिद ने बताया कि मिश्रवाला पंचायत के सात वार्डों में करीब 800 से 1,000 परिवार रहते हैं। इसके अलावा लगभग 100 किरायेदार और 50 से अधिक दुकानदार भी हैं। कूड़ा उठाने के लिए प्रति घर 100 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले कचरा डालने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण लोग एनएच और गलियों में कूड़ा फेंकते थे। नई व्यवस्था से इस समस्या का समाधान होने और सड़कों के किनारे गंदगी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

ग्रामीणों ने किया मुहिम का स्वागत
पंचायत की इस पहल का वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नासिर रावत, बीडीसी सदस्य कौसर बेग, उपप्रधान गुलजार, इस्लाम, सोहेल, शाहिद वसीम, कुलदीप शर्मा, मुमताज और यामीन ने स्वागत किया है। उन्होंने ग्रामीणों से घरों में पॉलिथीन और प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने तथा वाहन के पहुंचने पर कूड़ा उसी में डालने की अपील की, ताकि गांव की गलियों और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनी रहे।

-------

बॉक्स---
ग्रामीणों के सहयोग से ही सफल होगी मुहिम : रसीला
ग्राम पंचायत मिश्रवाला की प्रधान रसीला ने बताया कि पंचायत ने घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन की व्यवस्था शुरू की है। यह वाहन प्रतिदिन गांव के घरों से कचरा एकत्र करेगा, जिसके लिए प्रति घर 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना यह मुहिम सफल नहीं हो सकती। गांव को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

संवाद-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed