{"_id":"6a981f26e67d2e7484025820","slug":"free-beauty-parlour-training-to-make-women-self-reliant-in-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-187760-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगी फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगी फ्री ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग
विज्ञापन
35 दिन के कोर्स में प्रशिक्षुओं के लिए रहना और खाना-पीना मुफ्त
यूकोआरसेटी की बड़ी पहल, सात सितंबर से शुरू होगा कोर्स
कोर्स के बाद स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिकी कर सकेंगी मजबूत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आर्थिकी मजबूत करने की दिशा में पहल की जा रही है। जिला सिरमौर की युवतियों और महिलाओं के हुनर को तराशकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए यूको आरसेटी की ओर से 7 सितंबर से मुफ्त ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स शुरू किया जाएगा।
35 दिनों का यह प्रशिक्षण महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। प्रशिक्षण की खासियत यह है कि यह राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) से प्रमाणित है। कोर्स पूरा करने के बाद मिलने वाला प्रमाणपत्र महिलाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) सहित अन्य सरकारी योजनाओं के तहत अपना पार्लर या बुटीक खोलने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने में मददगार होगा।
दूरदराज के क्षेत्रों की महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की परेशानी न हो, इसके लिए संस्थान परिसर में मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को रहने और खाने के लिए कोई खर्च नहीं करना होगा।
विज्ञापन
18 से 50 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती हैं प्रशिक्षण
यूको आरसेटी की संकाय सदस्य तानिया भाटिया और मनीषा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र, श्रेणी प्रमाणपत्र, बैंक खाते की पासबुक की प्रति और दो नए पासपोर्ट साइज फोटो जमा करवाने होंगे। सीटें सीमित होने के कारण दाखिला पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक युवतियां और महिलाएं सोमवार से शनिवार सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय समय में संपर्क कर अपना स्लॉट बुक कर सकती हैं।