फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fourteen panchyats of sirmaur attached with utrakhand throw uawghat bridge in ponta sahib

सिरमौर की 14 पंचायतों को उत्तराखंड से जोड़ेगा नावघाट पुल

Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
fourteen panchyats of sirmaur attached with utrakhand throw uawghat bridge in ponta sahib
हिमाचल-उत्तराखंड को जोड़ने वाले दो लेन नावघाट मोटर पुल योजना का भूमि पूजन करते विकासनगर विस क्षे - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब/पुरुवाला (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर नावघाट में बनने वाले पुल से सिरमौर की 14 पंचायतों के लोगों को लाभ मिलेगा। इसके निर्माण से जहां क्षेत्र के किसानों और बागवानों को अपनी नकदी फसलें उत्तराखंड के विकासनगर पहुंचाने में मदद मिलेगी वहीं सिरमौर से विकासनगर का सफर भी 15 किलोमीटर घट जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने 43 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का भूमि पूजन किया। अभी तक गिरिपार क्षेत्र के लोगों को घूमकर उत्तराखंड की यात्रा तय करनी पड़ती आ रही है। इसमें पांवटा विस क्षेत्र की गिरिपार क्षेत्र आंजभोज की पंचायतों शिवा रुदाणा, बनौर, नघेता, डांडा, खोदरी माजरी, किल्लौड़, भढाणा, अंबोया, राजपुर और भंगानी, मानपुर देवड़ा, डोबरी सालवाला और डांडा आंज पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन पंचायत क्षेत्रों के लोग अकसर साथ लगते उत्तराखंड के विकासनगर में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं लेकिन इसके लिए लंबी दूरी वाला रूट तय करना पड़ता है। आंजभोज क्षेत्र निवासी जय प्रकाश शर्मा, यश अग्रवाल, संजीव गोयल, अखिल शर्मा, अतर सिंह, रंजीत सिंह, शुपाराम ठाकुर और प्रताप सिंह पुंडीर का कहना है कि गिरिपार के राजपुर से बाया खोड़ोवाला से डाकपत्थर मार्ग से विकासनगर करीब 29 किमी और राजपुर से वाया पांवटा साहिब घूम कर वाहन से करीब 42 किमी सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा से सिंघपुरा क्षेत्र तक बीच में यमुना नदी पर कोई पुल नहीं है। अब, भीमवाला नावघाट पर प्रस्तावित पुल बन जाने से कम से कम 15 किमी दूरी कम होगी। क्षेत्र के लोगों को अपनी नकदी फसलों अदरक, टमाटर, मटर, हल्दी, लहसुन समेत अन्य कृषि उत्पादनों को पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की विकासनगर मंडी में पहुंचाने में समय बचेगा व वाहनों से ढुलाई में मालभाड़ा कम होने से अब आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

...........
दशकों की मांग होगी पूरी: मुन्ना सिंह
दो राज्यों को सीमा पर दशकों से जनता की परेशानी का सबब बने छरबा स्थित शीतला नदी और भीमावाला के नावघाट में यमुना नदी पर पुल जल्द पुल तैयार होगा। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि नावघाट पर पुल बनने से हिमाचल के गिरिपार इलाके को पछवादून और जौनसार-बाबर के मुख्य बाजार विकासनगर से जुड़ जाएगा। सरकार ने नावघाट में 540 मीटर लंबे मोटर पुल के निर्माण को 43 करोड़ मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed