{"_id":"be5fc02c7195eb4c848184d648dc5532","slug":"four-animal-burnt-in-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में भड़की आग से 4 पशु जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में भड़की आग से 4 पशु जिंदा जले
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत बालीकोटी पंचायत के गांव धिरोग में एक पशुशाला में आग भड़कने से चार मवेशी जिंदा जल गए। शुक्रवार रात को हुई इस घटना में एक गाय, बछड़ी व दो बकरे आग की चपेट में आ गए जिनकी झुलस कर मौत हो गई। इस दौरान आग की लपेट में आए एक मवेशी को बचाने के लिए उतरी महिला भी आग की चपेट आकर झुलस गई। महिला को बाद में किसी तरह सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
फिलहाल आग के लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही शिलाई के तहसीलदार ने क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर भेजा। नुकसान लाखों में बताया जा रहा है। जबकि विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार धिरोग गांव के किसान सुभाष शुक्रवार को परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। तभी पशुशाला से मेमनों के मिमियाने की आवाजें आने लगी। देखा तो पशुशाला में आग भड़की हुई है। एक बकरे को बचाने के लिए सुभाष की माता जैसे ही आगे बढ़ी तो वह भी आग की चपेट में आ गई। पंचायत प्रधान बाजूराम राणा, बीडीसी सदस्य कंवर सिंह राणा, पूर्व प्रधान बसंत चौहान आदि ने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर सर्कल पटवारी अमित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आग से डेढ़ लाख तक का नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट तहसीलदार शिलाई को भेज दी गई है।
-----