फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four accused on police remand in religious issues of two community in ponta sahib

धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में चार और आरोपी पुलिस की रिमांड पर

Sun, 22 May 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
four accused on police remand in  religious issues of two community in ponta sahib
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में पंचायत प्रधान और पूर्व बीडीसी को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को रिमांड पर भेजे गए चारों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ करेगी। साथ ही मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ भी की जाएगी। गौरतलब है कि गत 17 मई की देर रात को धार्मिक आस्था पर अभद्र टिप्पणी करने पर एक समुदाय के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी गिरफ्तारी को लेकर माजरा पुलिस थाने के बाहर तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया, जिसके बाद डीएसपी पांवटा के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी।
विज्ञापन

मामले में परत दर परत पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि अदालत में पेश करने पर चारों आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड मिली है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed