फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   four accused of bike stolen in ponta sahib arrested in utrakhand

पांवटा पुलिस ने उत्तराखंड से पकड़े बाइक चोरी के आरोपी

Sun, 06 Feb 2022 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
four accused of bike stolen in ponta sahib arrested in utrakhand
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा बस अड्डे के सामने से चोरी हुई बाइक के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बाइक चोरी को लेकर हरीश कुमार पुत्र सुभाष चंद्र वर्म निवासी मैन बाजार पांवटा साहिब ने शनिवार को पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसके पास काले रंग की हीरा होंडा स्पलेंडर बाइक है। एक दिन पहले उसमें अचानक खराबी आ गई जिसके चलते उसने उसे चार फरवरी की रात को बस अड्डे के समीप अपने मित्र विजय स्वीट शॉप के समीप खड़ा किया था। जब सुबह लेने गया तो बाइक वहां नहीं थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और विजय स्वीट शॉप के बाहर सीसीटीवी कैमरा जांचा तो उसमें चार अनजान लड़के बाइक को ले जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस जांच अधिकारी एचसी कृष्ण भंडारी की टीम ने चारों शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान 22 वर्षीय अश्विनी, 18 वर्षीय रहमान, 22 वर्षीय अमित, 20 वर्षीय कादिर सभी निवासी सूरजपुर पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चारों आरोपियों को पुलिस ने उत्तराखंड के धर्मावाला से गिरफ्तार किया है। डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चारों आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के धर्मावाला में छुपे हुए थे। उनको गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed