{"_id":"617c2f9d16a89727b51da42f","slug":"formation-of-new-pta-executive-in-rajgarh-college-nahan-news-sml3887862194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदत्त भारद्वाज को सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदत्त भारद्वाज को सर्वसम्मति से चुना अध्यक्ष
विज्ञापन
राजगढ़ महाविद्यालय में नवनियुक्त अध्यापक-अभिभावक समिति के पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ महाविद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें सत्र 2021-22 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रवि दत्त भारद्वाज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
सत्यपाल को उपाध्यक्ष, प्रोफेसर रमेश कुमार चौहान को सचिव, वीरेंद्र कुमार ठाकुर को सह सचिव, डॉ. एमके कौशल को कोषाध्यक्ष, पदम देव शर्मा को मुख्य सलाहकार, डॉ. राजीव कुमार और प्रोफेसर प्रमोद ठाकुर को तकनीकी विशेषज्ञ चुना गया। इसके अतिरिक्त प्राध्यापकों में डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. जगदीप वर्मा और डॉ. शशि किरण को सदस्य बनाया गया। अभिभावक की ओर से राकेश कुमार, एमएस माल्टा और कर्म सिंह को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इससे पूर्व प्रो. रमेश कुमार चौहान ने महाविद्यालय के कार्य संचालन में अभिभावक शिक्षक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. निवेदिता पाठक ने गत कार्यकारिणी के कार्यों का विवरण देते हुए कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए कृतज्ञता प्रकट की और औपचारिक रूप से पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
--