फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest team fine to two tractors owners 35500 rupees in illegale minning case

Sirmour News: अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, वसूला 35500 रुपये जुर्माना

Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
forest team fine to two tractors owners 35500 rupees in illegale minning case
अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, वसूला 35,500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

वन विभाग ने बहराल और माजरा क्षेत्र में दिया कार्रवाई को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ मुहिम जारी है। विभाग ने सोमवार को बहराल और माजरा क्षेत्र में फिर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े गए, जिनके संचालकों से टीम ने 35,500 रुपये जुर्माना वसूला। विभाग की इस कार्रवाई से खननकारियों में हड़कंप मचा रहा।

जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम अवैध खनन के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निरीक्षण के लिए निकली थी। इस दौरान माजरा और बहराल में पांवटा टीम में शामिल वन रक्षकों कबूल, प्रेमपाल व चमनलाल की टीम ने ट्रैक्टर खनन करते मौके पर दबोचे।
विज्ञापन

डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नदी नालों समेत वन क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed