फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   forest employees adhivesan in nahan

Sirmour News: वन रक्षकों के रिक्त पदों से बढ़ा कर्मचारियों पर काम का बोझ

Mon, 28 Sep 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
forest employees adhivesan in nahan
नाहन वन सर्कल कर्मचारी संघ की नई गठित कार्यकारिणी। संवाद
-नाहन सर्किल के अधिवेशन में सैकड़ों कर्मचारियों ने उठाई मांगें, पदोन्नति में देरी पर जताया रोष
विज्ञापन


-नई कार्यकारिणी में अनवर चौहान अध्यक्ष चुने गए, सहायक वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया पर भी उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। वन विभाग के नाहन सर्किल के कर्मचारियों का अधिवेशन रविवार को जिला परिषद हॉल नाहन में आयोजित किया गया। इसमें सिरमौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों वन कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में वन रक्षकों के रिक्त पदों, कर्मचारियों पर बढ़ते अतिरिक्त कार्यभार, लंबे समय से लंबित पदोन्नति और सहायक वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया समेत विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
अधिवेशन के दौरान नाहन वन सर्किल कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया गया। इसमें अनवर चौहान को अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि नाहन सर्कल समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वन रक्षकों के सैकड़ों पद खाली चल रहे हैं। इसका सीधा असर फील्ड में तैनात कर्मचारियों के कार्यभार पर पड़ रहा है। सीमित स्टाफ के बावजूद कर्मचारी जंगलों की सुरक्षा समेत विभाग की अन्य जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों की पदोन्नति भी समय पर नहीं हो पा रही है। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के साथ पदोन्नति प्रक्रिया को भी समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में सहायक वन रक्षक की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी कर्मचारियों ने सवाल उठाए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि फील्ड स्टाफ की कमी के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में वन विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने की आवश्यकता है। अनवर चौहान ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द सरकार और वन विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी संगठन आगामी रणनीति तय करेगा।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed