{"_id":"662a41911cbeebbe82099383","slug":"forest-department-team-illegal-mining-sirmaur-paonta-sahib-fine-of-rs-116-lakh-recovered-nahan-news-c-177-1-ssml1030-123128-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आधा दर्जन ट्रक-ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े, 1.16 लाख रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आधा दर्जन ट्रक-ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े, 1.16 लाख रुपये जुर्माना वसूला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन विभाग की टीम ने एक ट्रक और पांच ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब मोहन सिंह चौहान की अगुआई में वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। वाहनों के मालिकों से कुल 11,6066 रुपये जुर्माना राशि वसूल की गई है। जानकारी के अनुसार, अवैध खनन पर अंकुश लगाने को डीएफओ पांवटा ने टीमों का गठन किया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब मोहन सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने राजबन, नवादा, रामपुरघाट मतरालियों आदि क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने एक ट्रक व पांच ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पकड़ा है। इन वाहनों के संचालकों से कुल 11,6066 रुपये जुर्माना राशि वसूल की है। वन टीम में वन खंड अधिकारी पांवटा साहिब सुमंत कुमार, अनवर सिंह वन रक्षक, वीरेंद्र वन रक्षक, दर्शन चंद वनरक्षक, रतन शर्मा वनरक्षक, प्रताप वन रक्षक और संदीप शर्मा वन रक्षक शामिल रहे। डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है। कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
रेत बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ 20,540 जुर्माना वसूला
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बहराल ब्लॉक की टीम ने बता मंडी के समीप यमुना नदी मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान रेत का भरा ट्रैक्टर पकड़ कर मौके पर ही ट्रेक्टर संचालक से 20,540 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। डीएफओ पांवटा ऐश्वर्य राज ने पुष्टि की है।