{"_id":"654e3220ee74894ea004c097","slug":"food-and-supply-department-cheking-in-saranha-nahan-news-c-177-1-ssml1027-12501-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सैंपल लिए, मिठाइयां फिंकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सैंपल लिए, मिठाइयां फिंकवाई
विज्ञापन
सराहां में नाका लगाकर चंडीगढ़ नंबर का वाहन रोक खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण करतीं एफएसओ प्रियंका क
सचित्र
सराहां में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; सैंपल भरे, मिठाइयां फिंकवाई
नाका लगा चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी रोकी, एक दुकान का चालान भी काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल के सराहां बाजार में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को सराहां में एक दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान में रखीं रंगदार मिठाइयों को तुरंत नष्ट कराया। वहीं एक दुकान का चालान भी काटा गया जिसे आगामी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी को भेजा जाएगा।
दरअसल दुकानदार के पास छोटी दुकान का रजिस्ट्रेशन था। जबकि मौके पर दुकान का एरिया काफी बड़ा मिला।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नाका भी लगाया, जहां मौके पर पहुंची चंडीगढ़ नंबर की एक कार को रोका। निरीक्षण के दौरान आल्टो कार में मिठाइयां बरामद हुईं जिसके चार सैंपल भरे गए।
इस कार्रवार्ई के दौरान प्रियंका ने दुकानदारों को चेताते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य वर्धक मिठाइयां बेचें। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने बताया कि सराहां में छापेमारी की गई है। कई दुकानों के निरीक्षण किए। रंगदार मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। एक गाड़ी से पनीर, कोकोनट बर्फी, रसगुल्ला और गुलाब जामुन के सैंपल मौके पर लिए। इनको जल्द जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ये कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
सराहां में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी