फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Food and civil supply deptt took action 134 shopkeepers for overcharing in Sirmaur

खाद्य आपूर्ति विभाग ने 384 दुकानों का निरीक्षण कर 134 पर की कार्रवाई

Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Food and civil supply deptt took action 134 shopkeepers for overcharing in Sirmaur
नाहन (सिरमौर)। कोरोना कर्फ्यू के बीच खाद्य आपूर्ति विभाग भी सक्रियता से बाजारों पर पैनी निगाह बनाए है। विभाग विभिन्न अनियमितताओं पर कार्रवाई करते हुए दुकानदारों पर शिकंजा कसने की मुहिम आगे बढ़ा रहा है। 20 दिनों के भीतर विभाग ने जिले में 384 दुकानों का निरीक्षण किया, जिसमें 134 दुकानदारों पर कार्रवाई की। 22 मामले संबंधित उपमंडल के एसडीएम को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किए हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई की जद में आए सभी ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने अपनी दुकानों पर या तो मूल्य सूची नहीं प्रदर्शित नहीं की थी। साथ ही इनमें ऐसे भी दुकानदार शामिल हैं जो उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे थे। बता दें कि खाद्य वस्तुओं की निर्धारित दामों पर बिक्री सुनिश्चित करने के लिए सिरमौर जिला में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी लगातार बाजारों में दबिश दे रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजार में वीरवार को भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने औचक निरीक्षण किया। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आदित्य ब्रिंदा ने बताया कि जिले में 20 दिन में 384 दुकानों का निरीक्षण किया गया है। 134 पर कार्रवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मामले एसडीएम को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा दाम वसूलने वाले दुकानदारों को नजरअंदाज न करें। विभाग को इनकी जानकारी दें। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वह अपनी दुकानों पर हर तरह की वस्तु की मूल्य सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed