Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   folloup amandeep murder

Sirmour News: शादीशुदा था आरोपी<bha>;</bha> युवती को प्रेम के जाल में फंसाया, जब पता चला तो उतार दिया मौत के घाट

Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
folloup amandeep murder
फोलोअप
विज्ञापन

जब पता चला तो उतार दिया मौत के घाट
-6 साल का प्यार, सुसाइड पैक्ट का धोखा और कई किलोमीटर दूर लाश का खात्मा
-जांच में सामने आई ट्यूशन टीचर अमनदीप हत्याकांड की खौफनाक दास्तां
-हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को घटनास्थल पर किया सीन रीक्रिएट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मां की दवा और मेडिकल रिपोर्ट लेने निकली 31 वर्षीय उच्च शिक्षित ट्यूशन टीचर अमनदीप कौर की सनसनीखेज हत्या मामले में हरियाणा और हिमाचल पुलिस की संयुक्त जांच में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। बराडा में सोलर पैनल और इनवर्टर-बैटरी की दुकान चलाने वाले आरोपी संदीप कुमार उर्फ अप्पू ने मृतका के साथ 6 साल लंबे चले आ रहे प्रेम प्रसंग का अंत बेहद शातिराना और क्रूर तरीके से किया। मामले में जांच को लेकर हरियाणा पुलिस शुक्रवार को आरोपी को लेकर सिरमौर में घटनास्थल पर पंहुची और सीन रीक्रिएट किया।
पुलिस के अनुसार शादीशुदा और बच्चों का पिता होने की बात छिपाकर संदीप पिछले कई वर्षों से अमनदीप को धोखे में रख रहा था और उससे लगातार मोटी रकम भी ऐंठ रहा था, लेकिन जब अमनदीप को उसकी असलियत पता चली और उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने का खौफनाक ताना-बाना बुन डाला। संदीप ने अमनदीप की हत्या के लिए बराडा रेलवे अंडरपास के पास एक कमरा किराये पर लिया और समाज की बंदिशों का हवाला देकर उसे साथ में जान देने यानी ‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर वहां बुलाया। आरोपी ने बड़ी चालाकी से अमनदीप को विश्वास में लिया कि दोनों मिलकर जहर खाएंगे, लेकिन उसने खुद जहर न खाकर अमनदीप को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे युवती की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए मृतका के शव को एक बड़े बैग में पैक किया और सीसीटीवी में कैद हुए एक स्थानीय रेहड़ी चालक की मदद से उसे अपनी कार तक लोड करवाया।
विज्ञापन

पहचान छिपाई और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी संदीप मृतका के शव को कई किलोमीटर दूर कार से हरियाणा से हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में धौलाकुआं के पास कोलर के जंगलों में ले आया। यहां उसने नेशनल हाईवे से महज 50 मीटर भीतर जाकर लाश पर पेट्रोल छिड़का और आग के हवाले कर दिया ताकि कोई सुराग न बचे। मगर हिमाचल पुलिस को जंगल में अधजला शव मिलने और अंबाला पुलिस की तकनीकी सर्विलांस के बाद कड़ियां जुड़ती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में संदीप का बैग ले जाते हुए सुराग हाथ लगते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बातापुल के पास से दबोच लिया। बराडा थाना पुलिस आरोपी को अदालत से 4 दिन के रिमांड पर लेकर लगातार सख्त पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की साजिश में इस्तेमाल जहर के स्रोत और शव को ठिकाने लगाने में शामिल रेहड़ी चालक या अन्य संभावित मददगारों की भूमिका को पूरी तरह साफ किया जा सके।



एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा पुलिस यहां घटनास्थल पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह बात अमनदीप से छिपाई। जब उसे पता चला तो उसे मौत के घाट उतारकर रास्ते से हटाने का काम किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed