{"_id":"577fe2744f1c1b6e697fcebe","slug":"five-new-dairyas-patient-found-in-bharil-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच और ग्रामीण डायरियां की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच और ग्रामीण डायरियां की चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रजिस्टेशन पर्चा के लिए मरीजों की लगी कतार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर) । ग्राम पंचायत शिवा के भरली गांव के ग्रामीण डायरिया की चपेट में हैं। शुक्रवार को पांच और मरीजों को अस्पताल लाना पड़ा। पांचों मरीज पांवटा साहिब स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाए गए। उधर, आईपीएच विभाग ने पेयजल स्रोत की पूरी तरह से सफाई कर ली है। पेयजल लाइन की लीकेज को भी दुरुस्त कर दिया गया है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डटी हुई है।
डायरिया से पीड़ित परिवारों के स्वास्थ्य में कुछ सुधार आया है लेकिन अभी डायरिया पूरी तरह से नियंत्रण में नहीं है। शुक्रवार को बिल्ला देवी, अनीता देवी, बबीता, सुनीता और छज्जू राम को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल लाना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले दो दिनों से मरीजों की देखभाल के लिए गांव में डेरा डाले हुए।
विज्ञापन
ग्रामीण सुमेर चंद, रूप सिंह, रमेश, खतरी राम आदि का कहना है कि मरीज डरे हुए हैं। शरीर में पीड़ा व थकान महसूस कर रहे हैं। आईपीएच विभाग की टीम ने गांव में स्थापित पेयजल टैंकों की सफाई करवाई है। उसमें क्लोरीन भी डाल दी गई है। गांव के लिए बाउटा खड्ड के निकट प्राकृतिक चश्मे से पानी की सप्लाई की जा रही है। विभाग का टैंक गांव के समीप ही बनाया गया है। दोनों टैंकों से कनेक्शन आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह लाइन कई जगह से लीक हो चुकी थी जिसे विभाग ने दो दिन पहले ही ठीक करवा दिया है। अब सवाल यह है कि डायरिया कैसे फैला। आईपीएच का कहना है कि पानी के प्रारंभिक सैंपल पास हुए हैं। केमिकल विधि से लिए गए सैंपल की रिपोर्ट शनिवार दोपहर तक आएगी। उधर, खानपान में लापरवाही को भी डायरिया फैलने की वजह माना जा रहा है।
बॉक्स के लिए--
पानी के टैंकों को साफ कराया
आईपीएच के अधिशासी अभियंता नरेश धीमान ने बताया कि विभाग ने पानी के टैंकों का साफ कर दिया है। जहां पाइप लाइन में लीकेज थी उसे भी दुरुस्त कर दिया है। यदि कहीं रह गई है तो ग्रामीण विभाग को सूचना दें। उसे भी ठीक करवा दिया जाएगा।
--
विभाग पूरी तरह से चौकस
उधर, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि विभाग पूरी तरह से चौकस है। गांव में टीम तैनात की गई है। वह स्वयं भी शनिवार को टीम सहित गांव का दौरा करेंगे। लोगों को जरूरी सावधानियां बरतने बारे जागरूक किया जाएगा।
---------------------