फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   five new corona case found in sirmaur district on wednesday 31 august 2022

सिरमौर में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले, 13 लोग हुए स्वस्थ

Wed, 31 Aug 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
five new corona case found in sirmaur district on wednesday 31 august 2022
1 - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले आए हैं।13 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में 69 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 182 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से पांच लोग संक्रमित, जबकि 177 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर के तहत जांचे गए सभी 33 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी तरह रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के अंतर्गत 149 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने पांच नए मामले आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

---
343 लोगों ने लगवाई बूस्टर डोज
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में बुधवार को 343 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में टीकाकरण के लिए 12 केंद्र स्थापित किए गए थे। बूस्टर डोज के अलावा 93 लोगों ने दूसरी और 23 ने कोविशील्ड की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि सिरमौर जिले में अब तक 1,17,560 को बूस्टर डोज विभाग की ओर से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed