फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire station demand in kalaamb

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब को अब अग्निशमन केंद्र की दरकार

Wed, 23 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
fire station demand in kalaamb
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब को अब अग्निशमन केंद्र की दरकार
विज्ञापन

फायर चौकी को अपग्रेड करने की लगातार उठ रही है मांग
300 उद्योग और 40 हजार की आबादी के लिए नाकाफी है फायर चौकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब ( सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में अग्निशमन चौकी को अपग्रेड करके अग्निशमन केंद्र बनाए जाने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में 300 छोटे-बड़े उद्योग कार्यरत हैं। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा गांव इस अग्निशमन चौकी के अंतर्गत आते हैं।
आबादी के हिसाब से 40,000 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र की सुरक्षा का दायित्व इस चौकी पर है। वर्तमान में कालाअंब अग्निशमन चौकी में 14 कर्मचारी और 3000 व 4500 किलो/लीटर क्षमता के दो फायर टेंडर उपलब्ध हैं, जोकि इतने बड़े क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं हैं। इसके मद्देनजर कालाअंब स्थित अग्निशमन चौकी को अपग्रेड करके अग्निशमन केंद्र बनाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

उद्यमियों सहित स्थानीय लोग भी अग्निशमन चौकी को अपग्रेड करने की मांग उठा रहे हैं। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कालाअंब के उपाध्यक्ष दीपन गर्ग, लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष संजय सिंगला, नितिन अग्रवाल, रमेश गोयल, विजय अग्रवाल, हर्ष कांसल, रजनीश खरबंदा और मनोज गर्ग ने बताया कि समय की मांग के अनुरूप कालाअंब में स्थित फायर चौकी को अपग्रेड किया जाना निहायत जरूरी हो गया है। इतने बड़े क्षेत्र और आबादी में आग जैसी खतरनाक घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जाने की लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में आगजनी की कई घटनाएं ऐसी घटित हो चुकी हैं जिनमें पड़़ोसी राज्य हरियाणा से भी फायर टेंडर मंगाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, एक दशक से स्थानीय लोगों और उद्यमियों की ओर से फायर चौकी को अपग्रेड करके फायर स्टेशन बनाए जाने की मांग की जा रही है। उम्मीद है कि प्रशासन और सरकार इस दिशा में जल्द कारगर कदम उठाएंगे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed