फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire

जिले में आग ने मचाया तांडव, वन संपदा समेत फसलों को भारी नुकसान

Sat, 03 Apr 2021 07:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
fire
जिला सिरमौर के शिवपुर पंचायत के बरोटीवाला आमवाला गांव में आग लगने से तबाह हुई गेहूं की फसल। - फोटो : NAHAN
नाहन/नौहराधार (सिरमौर)। सिरमौर के जंगल आग से दहक उठे हैं। हर तरफ आग ने तांडव मचा दिया है। आग से जहां सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर फैले जंगल जलकर राख हो चुके हैं वहीं गेहूं को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से जिले के कई हिस्सों में आग का कोहराम जारी है। एक जगह आग पर काबू पाने के तुरंत बाद दूसरे हिस्सों में घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके चलते दमकल विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नाहन के विला राउंड और एचआरटीसी कर्मशाला के समीप के जंगल में भयानक आग लग गई, जिससे जंगलों में सैकड़ों पेड़ पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, विला राउंड के जंगल में सुबह के समय आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन दोपहर बाद फिर से विला राउंड के जंगल दहक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की घटनाएं सामने आते ही दमकल विभाग की कसरत शुरू हो गई है। नाहन क्षेत्र में लगी आग से सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा को नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है। वहीं, गिरिपार क्षेत्र के चुनवी चाढ़ना के घने जंगल भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। पांच हेक्टेयर भूमि पर लगी आग पर शनिवार को भी तेज हवाओं के चलते काबू नहीं पाया जा सका। विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग चूड़धार सेंक्चुरी तक पहुंच सकती है। चूड़धार के जंगल घना होने के चलते इस जंगल में कई प्रकार पेड़ पौधों के अलावा कई जंगली जानवर भी चपेट में आ सकते हैं।

बीओ वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब पांच हेक्टेयर जंगल में आग लगी है जिसे बुझाने का प्रयास वन कर्मियों की टीमें और ग्रामीण कर रहे हैं। विजेश्वर नवयुवक प्रधान नरेंद्र छिंटा ने बताया कि तेज हवाओं के चलते आग बुझाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। यदि आग फैली तो चूड़धार के जंगल को भी खतरा पैदा हो सकता है।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed