Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fire line to be built

Sirmour News: वनों को आग से बचाने के लिए 17 किलोमीटर फायर लाइन की जा रही तैयार

Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
fire line to be built
पांवटा वन मंडल में राजबन से गिरिनगर में किया जा रहा फायर लाइन का काम। स्रोत​ विभाग
वन मंडल पांवटा साहिब ने बड़े स्तर पर कवायद शुरू
विज्ञापन

विभाग तीन मीटर चौड़ी फायर लाइन कर रहा तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। गर्मियों में जंगलों को आग से बचाने के लिए पांवटा वन मंडल ने राजबन से गिरिनगर की फायर लाइन का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है। विभाग तीन मीटर चौड़ी और 17 किलोमीटर लंबी फायर लाइन तैयार कर रहा है। ऐसे में बड़ी मात्रा में वनों व वन्य जीवों को बचाया जा सकेगा। फायर लाइन में पतझड़ की सफाई करने के साथ-साथ वनों को दो भागों में बांटा जा रहा है।
बता दें कि वन मंडल का ज्यादातर हिस्सा वादियों से सटा होने के कारण क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं का डर रहता है। दूसरी ओर वन मंडल का हिस्सा गिरिनगर तक 17 किलोमीटर लंबा पहाड़ी क्षेत्र है। निचले आबादी वाले हिस्से में आग की घटना होने पर समतल क्षेत्र में आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए विभाग ने पहाड़ी क्षेत्र को अलग रखने को लेकर फायर लाइन बनाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

इनसेट
27 फायर वाचर किए तैनान
पांवटा वन मंडल अधिकारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जंगलों को आग की घटनाओं से बचाने को लेकर संवेदनशील बीटों में 27 फायर वाचर तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 58 वन मित्र चार वन रेंजों में तैनात हैं। मार्च से छुट्टियां बंद कर सभी को अपने-अपने क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed