{"_id":"62a4d8dcda8e607d1040b4f3","slug":"fire-in-service-wire-due-to-sparking-and-15-000-rupees-properity-destroyed-nahan-news-sml411839278","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तार में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के आरपी गेट के समीप कुंदन का बाग में शनिवार को बिजली की सर्विस वायर में हुई स्पार्किंग से धमाका हुआ और तार में आग लग गई। इसके बाद गली से गुजर रहे राहगीरों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली बोर्ड और फायर विभाग को दी। इस पर दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और विद्युत आपूर्ति बंद करवा कर आग पर काबू पाया।
उधर, बिजली बोर्ड के कर्मी भी सूचना के काफी देर बाद मौके पर पहुंचे और बिजली के तार की मरम्मत की। दमकल अधिकारी राम कुमार ने बताया कि 3:05 बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घटें में आग पर पाया।
उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, विद्युत बोर्ड सहायक अभियंता रमेश भारद्वाज ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के चलते ढीली बिजली के तार में स्पार्किंग होने से यह घटना हुई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के कर्मियों ने बिजली के तार को दुरुस्त कर दिया है।