फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fill up vacant post in bohliyo school

Sirmour News: बोहलियों स्कूल में रिक्त पदों को भरने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
fill up vacant post in bohliyo school
नाहन में बोहलियों स्कूल की समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन देते स्थानीय लोग। संवाद - फोटो : AMAR UJALA
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा क्षेत्र नाहन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों में स्टाफ की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल की समस्याओं को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत सतीवाला के प्रतिनिधियों और इलाकावासियों ने स्थानीय विधायक अजय सोलंकी को एक ज्ञापन सौंपकर रिक्त पदों को भरने और नए पद सृजित करवाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सतीवाला पंचायत की प्रधान तरुण, समाजसेवी कुलदीप धीमान, भूपेंद्र चौहान, जगदीश चंद ने ज्ञापन के माध्यम से विधायक को बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहलियों को अक्तूबर 2022 में स्तरोन्नत (अपग्रेड) किया गया था। विद्यालय को अपग्रेड हुए करीब चार साल होने को हैं और आज तक स्कूल में लिपिक (क्लर्क) व चौकीदार का पद तक सृजित नहीं किया गया है। इसके कारण स्कूल के प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालय में अभी तक आईपी लेक्चरर की तैनाती नहीं हो पाई है, जबकि सितंबर 2025 से टीजीटी नॉन-मेडिकल का पद भी लगातार खाली चल रहा है। ग्रामीणों ने विधायक से पुरजोर मांग की कि स्कूल के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार से लिपिक और चौकीदार के पदों को जल्द से जल्द स्वीकृत करवाया जाए। इसके साथ ही रिक्त चल रहे आईपी लेक्चरर और टीजीटी के पदों को तुरंत भरा जाए, ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। विधायक अजय सोलंकी ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed