फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   fever patients incresing in medicine opd of nahan medical college due to changing weather

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में लग रहीं मरीजों की लंबी कतारें

Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fever patients incresing in medicine opd of nahan medical college due to changing weather
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में अपनी बारी के इंतजार में खड़े मरीज। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन में मरीजों का मर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक तो स्टाफ की कमी और ऊपर से गर्मी के मौसम के बीच ओपीडी के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहकर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मौसम में आ रहे परिवर्तन के चलते वायरल फीवर, संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने से मेडिसिन की ओपीडी में भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

समय 12:07 बजे। स्थान मेडिकल कॉलेज नाहन की मेडिसिन ओपीडी। यहां पर मरीजों की भारी भीड़ रही। कुछ मरीज बैंच पर बैठे थे और जिन्हें बैठने के लिए जगह नहीं मिली वे खड़े-खड़े अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

नाहन के वार्ड नंबर दो की सुनीता ने बताया कि उसे तीन दिन से बुखार की शिकायत है। पहले तो घर पर ही दवाई ली लेकिन आराम नहीं आया। वह सुबह 10:45 से मेडिसिन ओपीडी में सुरक्षा गार्ड को पर्ची देकर अपनी बारी का इंतजार कर रही है। 12:15 मिनट तक उसका नंबर नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागथन से आए सुरेश कुमार ने बताया कि वह 40 किलोमीटर दूर से यहां पहुंचे हैं। पहले तो पर्ची बनाने के लिए ही लंबी लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद 11:20 पर उन्होंने सुरक्षा कर्मी को पर्ची दी है। अभी तक नंबर नहीं आया है। उन्हें पेट दर्द और बुखार की शिकायत है।
कौलांवालाभूड़ के राजीव ने बताया कि वह गले और सिरदर्द से परेशान हैं। सुबह 11:25 से यहां लाइन में लगे हैं। पता नहीं कब नंबर आएगा। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन, सर्जिकल और गायनी ओपीडी में भीड़ के चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। यहां पर जगह कम होने के चलते मरीजों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में मरीजों को खड़े होकर और फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीआर धीमान ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के चलते वायरल फीवर, अतिसार, संक्रमण की बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। मेडिसिन ओपीडी मरीजों की संख्या बढ़ी है। विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed