फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   FCI from three centers of Sirmaur

सिरमौर के तीन केंद्रों से एफसीआई ने खरीदी 29.98 करोड़ की धान

Thu, 16 Dec 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
FCI from three centers of Sirmaur
धान खरीद केंद्र हरिपुर टोहाना। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय खाद्य निगम ने इस बार प्रदेश में पहली बार धान खरीद केंद्र स्थापित किए थे। सिरमौर जिले में हरिपुर टोहाना, कालाअंब और जोहड़ों पीपलावाला में धान खरीद केंद्रों खोले गए। 15 दिसंबर को धान खरीद के अंतिम दिन तक कुल खरीद का 1.51 लाख क्विंटल तक पहुंचा। इन केंद्रों पर 2778 किसानों ने अपनी फसल एफसीआई को बेची।
विज्ञापन

एफसीआई ने किसानों के खाते में 29.98 करोड़ की राशि जमा की है। बता दें कि 15 अक्तूबर को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने हरिपुर टोहाना केंद्र में धान खरीद का शुभारंभ किया था। धान खरीद के दाम 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए गए थे। शुरू में पांवटा के हरिपुर टोहाना, कालाअंब में खरीद शुरु हुई।
विज्ञापन

शुरुआती दौर में मौसम, किसानों और खरीद केंद्रों के बीच आपसी सामंजस्य के चलते थोड़ी दिक्कतें भी आती रहीं। फिर, जोहड़ों पीपलीवाला में 20 अक्तूबर से खरीद केंद्र शुरू कर दिया गया। 15 दिसंबर को धान खरीद का अंतिम दिन था। हरिपुर टोहाना केंद्र में 1702 किसानों से 94,189 क्विंटल धान खरीद कर कुल 18.46 करोड़ राशि किसानों के खाते में सीधे जमा करवाई। कालाअंब केंद्र में 399 किसानों से 19,453 क्विंटल धान खरीद कर 3. 83 करोड़ रुपये की राशि किसानों को प्राप्त हुई। जबकि, जोहड़ों पिपलीवाला खरीद केंद्र में 668 किसानों से 38614 क्विंटल धान खरीद करने के बाद एफसीआई ने सीधे किसानों के खाते में 7,62,63,685 रुपये राशि जमा करवा दी है। उधर, सिरमौर मंडी समिति अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 15 दिसंबर को धान खरीद का अंतिम दिन था। प्रथम बार प्रदेश में धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए थे। जिले के तीनों धान खरीद केंद्रों में कुल 1.51 लाख क्विंटल धान खरीदी गई है। इस बीच किसानों और एफसीआई टीम को सुविधाएं प्रदान करने और दिक्कतें दूर करने के हर संभव प्रयास किए गए। अगले वर्ष और भी बेहतर व्यवस्था करने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed