{"_id":"616f0eb117b36960121fe7ff","slug":"fci-again-start-purchaging-of-dhaan-crops-in-haripur-tohana-ponta-sahib-nahan-news-sml38774340","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर टोहाना केंद्र में धान की खरीद फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर टोहाना केंद्र में धान की खरीद फिर शुरू
विज्ञापन
हरिपुर टोहाना स्थित धान खरीद केंद्र में पहुंचे किसान।
- फोटो : NAHAN
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना स्थित धान खरीद केंद्र में मंगलवार को दोपहर बाद धान की खरीद शुरू हो गई। फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया किसानों से धान खरीद कर रहा है। मंगलवार को 16 स्लॉट की बुकिंग हुई। वहीं लगातार दो दिन बारिश होने से हरिपुर टोहाना में धान की सरकारी खरीद का कार्य बीच में ही लटक गया था।
मंडी परिसर के बाहर बारिश और दलदल कीचड़ से ढाई दिन तक किसानों के लिए रुकावट बनी रही लेकिन मंगलवार से फिर से खरीद का कार्य शुरू हो गया। ऐसे में मंडी में पड़ी अपनी धान का पहरा दे रहे किसानों ने भी राहत की सांस ली।
कृषि उपज मंडी सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि किसानों से धान खरीद की जा रही है। सिरमौर में तीन लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य है। इसमें पांवटा केंद्र में डेढ़ लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। मंगलवार को शाम पांच बजे तक एक हजार से अधिक क्विंटल धान की खरीद होने की उम्मीद है।