{"_id":"57d6ac5b4f1c1b912cd475f4","slug":"farmer-feeling-happy-about-ban-of-china-ginger","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना के अदरक पर प्रतिबंध की जगी उम्मीदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइना के अदरक पर प्रतिबंध की जगी उम्मीदें
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
ginger
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)।पड़ोसी राज्यों की मंडियों में चाइना के अदरक पर प्रतिबंध लगने की उम्मीदें जाग उठी हैं। यह मामला केंद्र के वाणिज्य मंत्रालय तक पहुंच गया है। बीसीसीआई अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने सिरमौर जिला के अदरक उत्पादकों व आढ़तियों का हवाला देते हुए केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री सीतारमन को पत्र लिख चीन के अदरक के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है ताकि सिरमौर जिला के आढ़तियों एवं अदरक उत्पादकों को इसका लाभ मिल सके।
उल्लेखनीय है कि पंजाब व चंडीगढ़ आदि पड़ोसी राज्यों में लंबे समय से चाइना का अदरक चोरी छिपे आयात हो रहा है जिसे लेकर अगस्त माह में ददाहू के आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल ने अनुराग ठाकुर से रेणुका में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने आढ़तियों को भरोसा दिया कि वह उनका पक्ष मजबूती से संबंधित मंत्रालय के समक्ष रखेंगे जिस पर संज्ञान लेते हुए अनुराग ठाकुर ने इस मामले को संबंधित मंत्रालय व राज्यमंत्री के समक्ष पत्राचार व व्यक्तिगत रूप से उठाया और चाइना के अदरक के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन
सब्जी मंडी ददाहू के प्रधान कमलराज वर्मा ने पत्र की प्रतिलिपि प्रेस को सौंपते हुए बताया कि अनुराग ठाकुर ने उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया है। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही चाइना के अदरक पर प्रतिबंध लग जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बात से क्षेत्र के अदरक उत्पादकों एवं आढ़तियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
---