{"_id":"6a8851b6c4e1fbec9302b590","slug":"facilities-in-parking-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186696-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हत्याकांड के बाद जागा प्रशासन, पार्किंग स्थल के खुले रास्तों पर लगेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हत्याकांड के बाद जागा प्रशासन, पार्किंग स्थल के खुले रास्तों पर लगेगा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ियों, जुआरियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी पार्किंग पर कसेगा शिकंजा
चारों तरफ लगेगी रेलिंग, एक ही गेट से होगी आवाजाही
एक करोड़ से तैयार पार्किंग का जल्द शुभारंभ होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विश्वकर्मा मंदिर के समीप करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्किंग अब जल्द ही नए इंतजामों के साथ शुरू होगी। सब्जी विक्रेता भाव सिंह हत्याकांड के बाद पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और खुले पड़े रास्तों को लेकर उठे सवालों के बाद प्रशासन व नगर परिषद हरकत में आ गए हैं। अब पार्किंग परिसर के चारों तरफ रेलिंग लगाई जाएगी, खुले रास्तों को बंद कर गेटों पर ताले लगाए जाएंगे और वाहनों की आवाजाही के लिए केवल एक प्रवेश गेट रखा जाएगा।
एनएच-07 से सटे विश्वकर्मा चौक के समीप बनी इस पार्किंग योजना का अभी विधिवत शुभारंभ नहीं हुआ है। बेसमेंट में जाने के लिए दो बड़े प्रवेश गेट और छत से नीचे जाने का रास्ता खुला होने के कारण यह स्थान धीरे-धीरे नशा करने वालों, जुआरियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा था। सुनसान परिसर और खुले गेटों के कारण यहां अवांछित गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।
हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और खुले छोड़े गए रास्तों को लेकर प्रशासन से सवाल उठाए थे। इसके बाद नगर परिषद ने तत्काल व्यवस्थाओं में बदलाव का निर्णय लिया है। पार्किंग स्थल के चारों तरफ रेलिंग लगाने के साथ बेसमेंट के दोनों प्रवेश द्वार बंद किए जाएंगे। अब वाहनों के लिए एक ही गेट से प्रवेश और निकासी की व्यवस्था रखने की तैयारी है।
विज्ञापन
नगर परिषद के ईओ का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का और बारू राम शर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, फिनिशिंग का कार्य पूरा करवाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया।
नगर परिषद की करीब एक करोड़ रुपये की यह पार्किंग योजना लंबे समय से शुभारंभ की प्रतीक्षा में है। एसडीएम द्विज गोयल और नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि पार्किंग स्थल की सुरक्षा और व्यवस्थाओं में जो भी कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर किया जाएगा तथा योजना का शुभारंभ करवाने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।