फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   eyes checkup camp in banethi

शुगर के रोगी हर छह महीने के बाद करवाएं आंखों के पर्दे की जांच : कृष्णा राठौर

Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
eyes checkup camp in banethi
बनेठी में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से लगे आंखों की देखभाल शिविर के दौरान मौजूद लोग व स्वास्थ्
सचित्र--
विज्ञापन

शुगर के रोगी हर छह महीने के बाद करवाएं आंखों के पर्दे की जांच : कृष्णा राठौर
बनेठी में गैर संक्रामक रोगों की जांच शिविर और नेत्र देखभाल पखवाड़े का हुआ आयोजन
102 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, डेंगू और स्क्रब टाॅयफस पर भी लोग किए जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड धगेड़ा के सौजन्य से ग्राम पंचायत बनेठी में गैर संक्रामक रोगों की जांच के लिए शिविर और नेत्र देखभाल पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सहयोग से यह शिविर आयुष्मान भारत हेल्थ वैलनेस सेंटर में आयोजित हुआ।
स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने लोगों को आंखों की देखभाल और नियमित जांच के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आंखों के बिना संसार सूना है। इसकी सभी को अच्छे से देखभाल करनी चाहिए और संबंधित डॉक्टरों से नियमित जांच भी करवानी चाहिए। जो शुगर के रोगी हैं उनको हर छह महीने के बाद आंखों के पर्दे की जांच अवश्य करवानी चाहिए। यदि आंख में कुछ चला जाए तो आंखों को हाथ से नहीं मलना चाहिए, सीधे आंखों के डाॅक्टर से जांच करवाएं।
विज्ञापन

कृष्णा राठौर ने लोगों से डॉक्टर की सलाह बिना नजर का चश्मा न बनवाने की अपील भी की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आंखों के व्यायाम के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर लगे इस शिविर के दौरान लोगों का बीपी, शूगर, हिमोग्लोबिन (एचबी) स्तर की जांच की गई। इसके अलावा व्यस्क बीजीटी टीकाकरण किया गया। इसके अलावा रोगियों को मुफ्त में दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. वसुधा शर्मा, डॉ. निखिल गर्ग, डॉ. तान्या, डॉ. अंजू पुंडीर ने लगभग 102 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें बीपी के 9 पुराने और 6 नए मामले, शूगर के 11 पुराने और 7 नए मामले, एनीमिया के 13 मामले सामने आए। सभी लोगों को मौके पर ही उपचार देकर निशुल्क दवाएं प्रदान की गई।

डॉ. विशाल गौड़ ने 20 लोगों के दांतों की जांच भी की। इसके अलावा 8 लोगों को बीसीजी के टीके भी लगाए।
इसके अलावा डेंगू और स्क्रबटायफस पर भी लोगों को जागरूक किया गया। बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि मजदूरों के लिए इस तरह के शिविर समय-समय पर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर कामगार कल्याण कार्यालय से कमल सिंह, सुभाष ठाकुर समेत स्वास्थ्य कार्यकर्ता संदीप ठाकुर, पीओ प्रदीप, अर्चना सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

बनेठी में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से लगे आंखों की देखभाल शिविर के दौरान मौजूद लोग व स्वास्थ्

बनेठी में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से लगे आंखों की देखभाल शिविर के दौरान मौजूद लोग व स्वास्थ्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed