फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Eye patients increased in the district as the temperature increased

Sirmour News: तापमान बढ़ते ही जिले में बढ़े आंखों के रोगी

Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Eye patients increased in the district as the temperature increased
नाहन (सिरमौर)। मौसम परिवर्तन लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। तापमान में लगातार हो रही वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसे में अस्पतालों में आंखों के रोगियों की संख्या में भी बढ़़ोतरी हो रही है। खासकर जिला मुख्याल नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज में ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ी है। अमूमन 60 के करीब रहने वाली ओपीडी 80 तक जा पहुंची है।
विज्ञापन

आंखों की ओपीडी में नियमित मरीजों के साथ-साथ अब आंखों में जलन, संक्रमण और पानी बहने की समस्या आदि के रोगी पहुंच रहे हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है ऐसे रोगियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि इनमें अधिकतर संक्रमण के रोगी हैं। मेडिकल कॉलेज नाहन में नाहन के अलावा पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, नौहराधार और हरिपुरधार आदि क्षेत्रों से लोग पहुंच हैं। यहां ओपीडी बढ़ने का कारण अन्य अस्पतालों में नेत्र चिकित्सकों का न होना भी बताया रहा है। सोमवार के मेडिकल कॉलेज नाहन की नेत्र ओपीडी में 80 के करीब मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करवाई। इनमें कुछ रोग नियमित जांच वाले थे जबकि 45 के करीब मरीज संक्रमण और आंखों की थकावट वाले थे। चिकित्सकों की ओर से मरीजों के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें दवाइयों के अलावा उचित परामर्श भी दिया गया।
विज्ञापन


गर्मी में आंखों की करें विशेष देखभाल : डॉ. ललित
नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ललित गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की नेत्र ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ी है। आंखों की नियमित बीमारियों के अलावा संक्रमण व जलन के रोगी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोगियों को उपचार के साथ-साथ गर्मी के मौसम में आंखों का विशेष ध्यान रखने व देखभाल करने का परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धूप में सन ग्लास (चश्मे) का प्रयोग करें। मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का कम प्रयोग करें। स्वच्छ भोजन और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed