Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   exhibition of women product

Sirmour News: प्रदर्शनी में खूब पसंद किए गए महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पाद

Tue, 10 Nov 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
exhibition of women product
-नाहन में दिवाली के मौके पर लगाई प्रदर्शनी में जूट के बैग बने लोगों की पसंद
विज्ञापन

प्रदर्शनी में महिलाओं के हुनर को मिला प्रोत्साहन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दिवाली के मौके पर नाहन के महलात में आयोजित प्रदर्शनी में महिलाओं की ओर से तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पाद लोगों को खूब पसंद आए। प्रदर्शनी में जूट से बने आकर्षक बैग सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शित किए गए। लोगों ने इन उत्पादों में खास रुचि दिखाई और महिलाओं के हुनर की सराहना की।
हिमधारा और अभिनंदन शहरी स्तरीय संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने इस प्रदर्शनी में अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया। अभिनंदन संगठन की रूपा, फरीदा और लता ने बताया कि वे पिछले चार-पांच वर्षों से संगठन के साथ जुड़कर अपने हुनर को निखार रही हैं। इस दौरान वे जिले के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित प्रदर्शनियों में भी अपने उत्पाद प्रस्तुत कर चुकी हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि वे जूट से विभिन्न डिजाइन के बैग तैयार कर रही हैं, जो पॉलिथीन का बेहतर विकल्प भी हैं। प्रदर्शनी में लोगों की ओर से मिले अच्छे प्रतिसाद से उनका उत्साह बढ़ा है। महिलाओं का कहना है कि वे घर की जिम्मेदारियों के साथ अपने हुनर को आय का स्थायी साधन बनाने की दिशा में प्रयास कर रही हैं।----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed