फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Ex-Servicemen and Veer Naris honored on Vijay Diwas

विजय दिवस पर नाहन में सम्मानित किए पूर्व सैनिक व वीर नारियां

Thu, 16 Dec 2021 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Ex-Servicemen and Veer Naris honored on Vijay Diwas
युद्घ के दौरान घायल हुए लेफ्टिनेंट कर्नल शौर्य चक्र संजीव कुमार को सम्मानित करते पूर्व मेजर जनर? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर) । पूर्व सैनिक संगठन जिला सिरमौर ने विजय दिवस पर नाहन के चौगान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सिरमौर जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिलाई स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर मार्मिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक देवेंद्र नेगी और जवाहर देसाई के मार्गदर्शन में बच्चों ने गीत पर युद्ध के समय के मार्मिक क्षणों को प्रस्तुत किया। इसके लिए उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि सेना का जवान प्यार और नि:स्वार्थ भावना के संस्कार से आगे बढ़ता है। इसी भावना से लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सेना का जवान सेवानिवृत्त होने भी अपनी सेवाएं जारी रखे। बच्चों को सेना में सेवाओं के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में पूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा हाथ है। लेकिन, वर्तमान में पूर्व सैनिकों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सबसे पहले पूर्व सैनिकों को संगठित होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मेजर कौशिक ने कहा कि सोल्जर बोर्ड नाहन में स्टेशन कैंटीन खुलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि ने शौर्य चक्र विजेता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार के अलावा भारती सैनी, कमला देवी, शीला देवी, कपिल देवी, वीना देवी, कौशल्या देवी, वीना देवी, कुंदन सिंह, नीना देवी, प्रीतम चंद, राखी शर्मा, रविंद्र, भारती देवी, सन्नी दियोल, कमला जोशी, बिमला देवी, रक्षा, नर्मदा, अरुणपाल, रामकिशन, पूनम देवी, रक्षा देवी, रामकिशन, नर्मदा देवी, निर्मला देवी, शीला देवी, अंजना राणा, शीला देवी सहित अन्य वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और दर्शकों से ऐतिहासिक चौगान मैदान खचाखच भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed