{"_id":"61bb3ea8e495a945ac16e5b1","slug":"ex-servicemen-and-veer-naris-honored-on-vijay-diwas-nahan-news-sml3935926182","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय दिवस पर नाहन में सम्मानित किए पूर्व सैनिक व वीर नारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय दिवस पर नाहन में सम्मानित किए पूर्व सैनिक व वीर नारियां
विज्ञापन
युद्घ के दौरान घायल हुए लेफ्टिनेंट कर्नल शौर्य चक्र संजीव कुमार को सम्मानित करते पूर्व मेजर जनर?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर) । पूर्व सैनिक संगठन जिला सिरमौर ने विजय दिवस पर नाहन के चौगान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने सिरमौर जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिलाई स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत पर मार्मिक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
पूर्व सैनिक देवेंद्र नेगी और जवाहर देसाई के मार्गदर्शन में बच्चों ने गीत पर युद्ध के समय के मार्मिक क्षणों को प्रस्तुत किया। इसके लिए उपस्थित लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। मुख्यातिथि सेवानिवृत्त मेजर जनरल अतुल कौशिक ने कहा कि सेना का जवान प्यार और नि:स्वार्थ भावना के संस्कार से आगे बढ़ता है। इसी भावना से लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सेना का जवान सेवानिवृत्त होने भी अपनी सेवाएं जारी रखे। बच्चों को सेना में सेवाओं के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में पूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा हाथ है। लेकिन, वर्तमान में पूर्व सैनिकों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए सबसे पहले पूर्व सैनिकों को संगठित होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। मेजर कौशिक ने कहा कि सोल्जर बोर्ड नाहन में स्टेशन कैंटीन खुलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर मुख्यातिथि ने शौर्य चक्र विजेता सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल संजीव कुमार के अलावा भारती सैनी, कमला देवी, शीला देवी, कपिल देवी, वीना देवी, कौशल्या देवी, वीना देवी, कुंदन सिंह, नीना देवी, प्रीतम चंद, राखी शर्मा, रविंद्र, भारती देवी, सन्नी दियोल, कमला जोशी, बिमला देवी, रक्षा, नर्मदा, अरुणपाल, रामकिशन, पूनम देवी, रक्षा देवी, रामकिशन, नर्मदा देवी, निर्मला देवी, शीला देवी, अंजना राणा, शीला देवी सहित अन्य वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और दर्शकों से ऐतिहासिक चौगान मैदान खचाखच भरा रहा।