फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   EVM machine

कड़ी सुरक्षा के बीच बंगलूरू से सिरमौर पहुंचीं 1630 ईवीएम

Thu, 10 Feb 2022 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
EVM machine
बेंगलुरु से नाहन पहुंची ईवीएम मशीनों की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला स्तर पर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुट गया है। वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बंगलूरू से 1630 ईवीएम जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पहुंचीं।
विज्ञापन

तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा की देखरेख में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम स्ट्रांग रूम तक पहुंचाई गईं, जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच यहां रखा गया है। तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार क्रमबद्ध तरीके से सभी प्रक्रियाओं को समयानुसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बंगलूरू से 1630 ईवीएम लाई गई हैं, जिनमें 900 बैलेट यूनिट व 730 कंट्रोल यूनिट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इन मशीनों को वेयरहाउस तक हाई सिक्योरिटी में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी वीवीपैट मशीनों का आना बाकी है। यह मशीनें हरियाणा के पंचकूला से लाई जाएंगी। इसके बाद इनकी तकनीकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed