फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Environment film festival begins at Tokyo School, Sirmaur

Sirmour News: सिरमौर के टोकियो स्कूल में पर्यावरण फिल्म उत्सव का आगाज, बच्चे देखेंगे आठ फिल्में

Thu, 06 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Environment film festival begins at Tokyo School, Sirmaur
टोकियो स्कूल में पर्यावरण फिल्म उत्सव के दौरान प्रदर्शित फिल्म का आनंद लेते विद्यार्थी। संवाद
तीन दिन चलने वाले इस उत्सव में विश्व स्तर पर प्रशंसा बटोर चुकीं 8 फिल्में होंगी प्रसारित
विज्ञापन

लघु फिल्मों के जरिए स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जाएगा प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोकियो के विद्यार्थियों को पर्यावरण आधारित फिल्में दिखाकर पर्यावरण संरक्षण पर सचेत करने की नई पहल शुरू हुई है। स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय पर्यावरण फिल्म उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिन चलने वाले इस फिल्म उत्सव में विश्व स्तर पर प्रशंसा बटोर चुकी आठ फिल्में दिखाई जाएंगी। इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर बच्चों को जागरूक करना है। पर्यावरण फिल्म उत्सव का आगाज वीरवार को माइक पांडे की ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त फिल्म सी शोर, से हुआ। इसके बाद बच्चों को धिरेन शाह की लघु फिल्म प्लास्टिक दिखाई गई। स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ. संजीव अत्री ने बताया कि दूसरे दिन कड़वी हवा और ओजी ओजोन फिल्म दिखाई जाएगी। अंतिम दिन रिवर ब्लू, आइवरी गेम समेत दूसरी फिल्में दिखाई जाएंगी। डाॅ. संजीव अत्री ने बताया कि वे वो फिल्में हैं, जो पर्यावरण के विभिन्न विषयों को इंगित करती हैं और लोगों को इन विषयों के संरक्षण को लेकर सचेत करती है। उन्होंने बताया कि सभी फिल्में विश्व स्तर पर सराही गई हैं। बच्चों को फिल्म दिखाने का मकसद पर्यावरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भविष्य के लिए सचेत करना है। डाॅ. अत्री ने बताया कि पर्यावरण फिल्म उत्सव के अंतिम दिन चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस दिन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
---संवाद

टोकियो स्कूल में पर्यावरण फिल्म उत्सव के दौरान प्रदर्शित फिल्म का आनंद लेते विद्यार्थी। संवाद

टोकियो स्कूल में पर्यावरण फिल्म उत्सव के दौरान प्रदर्शित फिल्म का आनंद लेते विद्यार्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed