{"_id":"666050e4cb43fdc1c5034ce1","slug":"environment-day-celebrated-in-schools-nahan-news-c-177-1-ssml1028-125788-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एवीएन स्कूल, नाहन कॉलेज और नारग में मनाया पर्यावरण दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एवीएन स्कूल, नाहन कॉलेज और नारग में मनाया पर्यावरण दिवस
विज्ञापन
नाहन में पर्यावरण संरक्षण दिवस पर जागरूकता रैली निकालती कन्या स्कूल की छात्राएं। संवाद
सचित्र-- -
एवीएन स्कूल, नाहन कॉलेज और नारग में मनाया पर्यावरण दिवस
जागरुकता रैली, भाषण समेत दूसरी गतिविधियों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/सराहां(सिरमौर)। पर्यावरण दिवस को लेकर विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान भाषण, नारा लेखन, चित्रकला, रैली और दूसरी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया गया।
एवीएन स्कूल नाहन में आदर्श मोनाल इको क्लब के विद्यार्थियों के लिए एक जागरुकता कार्यक्रम हुआ जिसमें प्रधानाचार्य केके चंदोला ने कहा कि प्रकृति के पंच तत्वों का संवर्धन करना ही असली पर्यावरण संरक्षण है। उन्होंने प्रकृति के संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने की भी सीख दी।
आदर्श मोनाल इको क्लब की संरक्षक प्रतिभा चंदोला ने भी विद्यार्थियों को अपने आसपास के पर्यावरण को साफ सुथरा रखने की सलाह दी। इको क्लब के प्रभारी डॉ. श्रीकांत ने क्लब के सदस्यों को अपने जल, जंगल और जमीन के प्रति सद्भाव बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर सह प्रभारी मौ. क्युम समेत इको क्लब के 150 सदस्यों सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं एक एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ने पीजी कॉलेज नाहन में हमारी भूमि, हमारा भविष्य.., थीम पर कार्यक्रम किया। इसमें पीजी कॉलेज, एसकेटी कॉलेज नाहन, एपीएस नाहन, जेएनवी नाहन, शमशेर स्कूल नाहन, त्रिलोकपुर स्कूल समेत विभिन्न एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया। अधिवक्ता डॉ. पंकज ने पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की अपरिहार्य भूमिका को रेखांकित किया। इसके बाद हुई रैली में 228 कैडेटों ने नाहन की सड़कों पर मार्च किया।
विज्ञापन
पच्छाद की पीएम श्री पंडित दुर्गा दत्त वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारग में पलाश इको क्लब के माध्यम से कार्यक्रम हुआ। क्लब प्रभारी पूजा चौहान ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जागरुकता रैली, चित्रकला, नारा लेखन स्पर्धा भी हुई।
प्रधानाचार्य रोहित वर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर सात दिवसीय समर कैंप भी शुरू किया गया।
-- -- संवाद