{"_id":"6960f1da093aca7788038e09","slug":"entrance-examination-for-jnv-nahan-news-c-177-1-ssml1028-169142-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जेएनवी में प्रवेश को लेकर 7 फरवरी को होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जेएनवी में प्रवेश को लेकर 7 फरवरी को होगी परीक्षा
विज्ञापन
नौवीं और 11वीं कक्षा के लिए होगी लिखित परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) नाहन, जिला सिरमौर के प्राचार्य डॉ . जेपी बलोदी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं और कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 7 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
प्राचार्य ने बताया कि कक्षा नौवीं और 11वीं की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. जेपी बलोदी ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वह समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो।
-- -- संवाद