{"_id":"5ee249138ebc3e43351ce6ec","slug":"employment-nahan-news-sml3353601126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवा सेतु पोर्टल से जुड़ेंगे जेसीबी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवा सेतु पोर्टल से जुड़ेंगे जेसीबी संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संकट के इस दौर में सिरमौर प्रशासन ने लोगों को घरद्वार पर ही बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल में अब आपातकाल स्थिति में बचाव कार्यों में जुड़े लोग, जेसीबी सेवा प्रदाता और कारीगर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
उपायुक्त सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने बताया कि जिला सिरमौर में लॉकडाउन के दौरान लोगों की सेवाओं संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक अनूठी पहल का आगाज किया गया है। जिला में आवश्यक सेवाओं को घर द्वार पर मुहैया करवाने के लिए सेवा सेतु सिरमौर पोर्टल का शुभारंभ अभी हाल ही में किया गया है। इस पोर्टल में लोगों को 50 से अधिक सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। इस पहल से जहां एक तरफ लोगों को लॉकडाउन में सभी प्रकार की सेवाएं फोन कॉल के माध्यम से घर बैठे ही प्राप्त हो सकेंगी, वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की वजह से रोजगार खो चुके कुशल लोगों को काम मिलेगा। इस पोर्टल पर विभिन्न प्रकार के सेवा प्रदाता नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल पर अभी तक 800 से अधिक सेवा प्रदाताओं ने पंजीकरण किया है। इनमें 130 बचाव कार्यों से जुडे लोग, 94 बार्बर, 54 इलेक्ट्रीशियन, 34 टैक्सी सेवा प्रदाता, कार ड्राइवर, 26 लेखाकार, 22 प्लंवर और 14 कारपेंटर शामिल हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस पोर्टल को इस्तेमाल करने या पंजीकरण करने में कोई परेशानी सामने आ रही है तो वह नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर सहायता प्राप्त कर सकता है। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए सेवा प्रदाता के पास मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। जिस पर ओटीपी के माध्यम से ही पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी। इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण स्वयं कर सकते हैं या व्यक्ति की ओर से दी गई जानकारी की जांच के बाद जिला प्रशासन की ओर से पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकृत सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे सेवा प्रदान करना शुरू करेंगे। इस संबंधित कार्य के लिए श्रम अधिकारी और जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है।