{"_id":"f65a5aff29395be02881a0a90846eaae","slug":"employes-problem-in-iph-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच उप मंडल नौहरा में दर्जनों पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच उप मंडल नौहरा में दर्जनों पद खाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग नौहरा मंडल में कर्मचारियों के दर्जनों पद रिक्त होने से आम लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि नौहरा आईपीएच मंडल को खुले 10 वर्ष होने को आए हैं लेकिन इसके बावजूद विभाग में कई पद खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
नौहरा आईपीएच मंडल में मौजूदा समय में जेई के 8, पंप आपरेटर के 10, फिटर के 12, बेलदार के 28, सीनियर असिस्टेंट के 4, लिपिकों के 2 पदों सहित दर्जनों पद खाली चल रहे हैं जिस कारण मौजूदा कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। साथ ही लोगों की समस्याओं का भी समय पर निवारण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिक मोरध्वज चौहान, भाजपा महामंत्री दिनेश चौहान, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा, दिनेश वर्मा, भीम सिंह, भाजपा की नेता शकुंतला चौहान, कमलराज वर्मा आदि ने बताया कि विशेष कर कनिष्ठ अभियंताओं के खाली पदों के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग मंडल में खाली पदों को जल्द भरे।
विज्ञापन
उधर आईपीएच नौहरा मंडल के अधिशाषी अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारियों के खाली पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को सूची भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द समाधान होगा।