फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   elephant destroyed dhaan crops

Sirmour News: हाथियों ने धान और हरे चारे की फसलें रौंदी, किसानों ने मांगा उचित मुआवजा

Sun, 27 Sep 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
elephant destroyed dhaan crops
बहराल और सतीवाला गांव में हाथियों द्वारा नष्ट की गई धान की फसल। संवाद
-बहराल और सातीवाला में किसानों की खड़ी फसलों को पहुंचाया नुकसान
विज्ञापन

-भारतीय किसान यूनियन ने सरकार से जल्द सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के सीमांत गांव बहराल और सातीवाला में हाथियों के झुंड ने किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने खेतों में घुसकर धान और हरे चारे की फसलों को रौंद दिया। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रभावित किसानों में मदन लाल, धियान, लालचंद, सुरेश पवार, नरेश पवार, रविकांत और ओम दत्त सहित अन्य किसान शामिल हैं। फसल नुकसान की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग, वन विभाग के गार्ड प्रदीप कुमार, बीओ रामकरण, ग्राम पंचायत उपप्रधान जगदीश चंद और बीडीसी सदस्य कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। टीम ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने हिमाचल सरकार से प्रभावित किसानों की फसलों का जल्द सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। यूनियन अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग ने कहा कि हाथियों के कारण किसानों की मेहनत से तैयार फसलें बर्बाद हुई हैं। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से प्रभावित किसानों को समय पर राहत उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड और हरियाणा में वन्यजीवों से फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को मुआवजा दिए जाने की व्यवस्था है। ऐसे में हिमाचल में भी वन्यजीवों से प्रभावित किसानों को उचित राहत मिलनी चाहिए। बिलिंग ने कहा कि यदि समय पर किसानों को राहत नहीं मिली तो इस मुद्दे को संबंधित विभाग और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।--------

बहराल और सतीवाला गांव में हाथियों द्वारा नष्ट की गई धान की फसल। संवाद

बहराल और सतीवाला गांव में हाथियों द्वारा नष्ट की गई धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed