{"_id":"695fb3f80d77cd21130d5d88","slug":"electricity-supply-to-76-consumers-of-badri-nagar-was-cut-off-nahan-news-c-177-1-nhn1001-169107-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बद्री नगर के 76 उपभोक्ताओं की कटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बद्री नगर के 76 उपभोक्ताओं की कटी बिजली
विज्ञापन
लोगों ने चार करोड़ से ज्यादा का नहीं किया है भुगतान
5791 उपभोक्ताओं ने लंबे समय से नहीं भरे हैं बिल
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। विद्युत बोर्ड के बद्री नगर उपमंडल में विद्युत बिलों का चार करोड़ से ज्यादा का भुगतान लंबित है। ऐसे में अब बोर्ड ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। लंबे समय से बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
पहले चरण में बोर्ड ने 40 लाख रुपये के डिफाल्टर चल रहे 76 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। बोर्ड के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं पर भी 1.72 करोड़ रुपये की राशि लंबित हो गई है। इसके अलावा छह उद्योग भी लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं करने पर डिफाल्टर घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने 82 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली को लेकर डिफाल्टर उद्योगपतियों के कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है।
क्षेत्र में संचालित लघु उद्योग भी विद्युत बोर्ड में लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। बोर्ड ने ऐसे 107 उद्योगपतियों को 12.38 लाख रुपये की वसूली के लिए कनेक्शन काटने के नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके अलावा अस्थायी कनेक्शन धारक भी बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में 64 उपभोक्ताओं ने अस्थायी कनेक्शन लेकर अपना काम तो चला लिया, लेकिन विद्युत बोर्ड को लंबे समय से फूटी कौड़ी भी जमा नहीं कराई। बोर्ड ने अब छह लाख रुपये की लंबित राशि जमा कराने को लेकर कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
बता दें कि विद्युत बोर्ड यहां उपमंडल के तहत 19 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति कर रहा है। वहीं 5791 उपभोक्ताओं को लंबे समय से बिलों का भुगतान न करने पर डिफाल्टर घोषित किया गया है।
उपमंडल के सहायक अभियंता अंकुर ने बताया कि कनेक्शन काटने के बाद भी जो उपभोक्ता भुगतान नहीं करते, ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डिफाल्टर घोषित उपभोक्ताओं से 30 जनवरी से पहले लंबित राशि जमा करने की अपील की है।