{"_id":"57d564844f1c1bb461318819","slug":"electricity-problem-in-lala-ambh-due-to-substation-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोसड़का सबस्टेशन में तकनीकी खराबी से बाधित रही बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोसड़का सबस्टेशन में तकनीकी खराबी से बाधित रही बिजली
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के दोसड़का स्थित 33 केवी सब स्टेशन में तकनीकी खराबी आने से रविवार को बिजली व्यवस्था बाधित रही। हालांकि खराबी आने के बाद भी बिजली बोर्ड ने कालाअंब व ददाहू सब स्टेशनों के माध्यम से शहर में बिजली व्यवस्था को सुचारु किया। मगर सुबह 8 बजे के बाद कई घंटों व दिन के समय भी उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार दोसड़का स्थित 33 केवी सब स्टेशन में प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई।
इससे बोर्ड को 15 से 20 हजार का मामूली नुकसान हुआ। इस तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए बोर्ड के कर्मचारी दिनभर दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसके चलते कालाअंब फीडर व ददाहू से शहर को बिजली की व्यवस्था सुचारु करनी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण वायरिंग, केबल प्वाइंट व किट आदि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
उधर, एक्सईएन पीसी दत्ता ने बताया कि सिस्टम में खराबी आने के कारण बिजली व्यवस्था थोड़ी देर के लिए बाधित रही। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह के समय यह तकनीकी खराबी आई। उन्होंने बताया कि इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन केबल प्वाइंट व किट आदि से बिजली पर जरूर असर पड़ा। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक सिस्टम में आई खराबी को दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन