{"_id":"687394f686a8501cec0dc101","slug":"electricity-officers-meeting-with-businessmen-nahan-news-c-177-1-nhn1002-154719-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उद्योगपतियों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उद्योगपतियों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं
विज्ञापन
कालाअंब में आयोजित बैठक के में विद्युत बोर्ड के आला अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी। स
उद्योगपतियों ने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं
कालाअंब में बोर्ड के एमडी ने की उद्योगपतियों के साथ अहम बैठक
लो वोल्टेज, अघोषित कट और स्टाफ की कमी की समस्याएं उठाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की वर्षों पुरानी विद्युत समस्याओं को लेकर कालाअंब में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उद्योग प्रतिनिधियों और विद्युत बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने संवाद किया। बैठक की अध्यक्षता विद्युत बोर्ड के प्रबंधक निदेशक संदीप शर्मा ने की। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
बैठक में बोर्ड की ओर से मुख्य अभियंता ऑपरेशन (दक्षिण) राकेश ठाकुर, मुख्य अभियंता (विद्युत प्रणाली विंग) प्रवीण धीमान, अधीक्षण अभियंता ई. विरेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता ई. मुकेश कुमार, सहायक अभियंता कालाअंब महेश चौधरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उद्योगपतियों ने क्षेत्र में कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों को बदलने, लो वोल्टेज, अघोषित बिजली कटौती और बोर्ड में स्टाफ की भारी कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के चलते उत्पादन प्रभावित हो रहा है और उद्यमियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लघु उद्योग भारती कालाअंब चैप्टर और लोहा-इस्पात संघ समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने विभाग से इन समस्याओं का त्वरित और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।
विज्ञापन
बैठक में लघु उद्योग भारती कालाअंब चैप्टर के अध्यक्ष संजय सिंगला, लोहा इस्पात उद्योग संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन और अन्य औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बाक्स...
तकनीकी कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
नाहन। विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार व अन्य अधिकारियों के कालाअंब पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीक कर्मचारी संघ ने प्रदेश अध्यक्ष रणवीर ठाकुर के नेतृत्व में स्वागत और सम्मान किया। संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों के सामने कर्मचारियों की चुनौतियों और दैनिक कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को रखा। संघ ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे।
इस मौके पर तकनीकी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष इरशाद रहमान, यूनिट अध्यक्ष समीर बक्स, सचिव श्याम कुमार, विशाल, धर्मेंद्र, अक्षत, बलबीर, राकेश और अनमेंद्र आदि मौजूद रहे।