फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Electricity Board, bills pending payment, Sirmaur, Paonta Sahib

Sirmour News: बिजली बोर्ड का 5 करोड़ रुपये का बिलों का भुगतान लंबित

Thu, 25 Apr 2024 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity Board, bills pending payment, Sirmaur, Paonta Sahib
-31 मार्च को नोटिस जारी कर 15 दिन का दिया था समय, अब काटे जाएंगे कनेक्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं (सिरमौर)। बिजली बोर्ड को करोड़ों रुपये के बिलों के लंबित हो जाने के बाद समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के भुगतान को लेकर निर्देश भी दिए, लेकिन नोटिस जारी होने के बाद भी उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब आलम यह है कि बिजली बोर्ड पांवटा उपमंडल के 5 करोड़ रुपये उपभोक्ताओं के पास फंसे हैं, जिसे लेकर अब बोर्ड सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। बोर्ड के अधिकारियों ने इसे लेकर अब कनेक्शन काटे जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, यहां कुछ ही महीनों से बिलों की बकाया राशि लंबित पड़ी हुई है, जिसका आंकड़ा कई करोड़ पार कर चुका है। इसमें सबसे ज्यादा सवा चार करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने पर दर्जन भर उद्योग भी शामिल हैं। दूसरे नंबर पर क्षेत्र के घरेलू बिलों का भुगतान नहीं करने में जामनी वाला, टोका, गुलाबगढ़, बायकुआं, किशन पुरा, भाटा वाली, पांवटा क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ता डिफाल्टर हो चुके हैं। इन गांवों के उपभोक्ता की बिजली बिलों की देनदारी दो करोड़ 90 लाख 64 हजार रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। व्यवसाय से जुड़े दुकानदार 13 लाख से ज्यादा बिजली बोर्ड के बिल दबाए बैठे हैं, जबकि पांवटा में संचालित मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट की बकाया राशि 17,1930 रुपये अभी लंबित हैं। बिजली बोर्ड ने 31 मार्च से पहले नोटिस जारी कर 15 दिन में बकाया राशि का भुगतान करने के आदेश दिए थे। उसके बाद भी डिफाल्टर घोषित किए उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए। बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 15 दिनों में लंबित राशि का भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है।


बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुर ने बताया कि बोर्ड की ओर से बार-बार नोटिस जारी करने पर भी उपभोक्ता बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। 15 दिन ओर अंतिम नोटिस है। इसके बाद कनेक्शन काटने के साथ ही मिस्टर उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed