फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election news sirmour

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव न हुआ तो जाएंगे कोर्ट : मिक्का

Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
election news sirmour
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए रखी गई बैठक को महज 10 मिनट पहले रद्द कर दिया गया। इस पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने कड़ा रोष जताया है। पार्षदों ने इसे जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते चुनाव नहीं करवाया गया तो वे कोर्ट का रुख करेंगे। नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 के पार्षद इंद्रजीत सिंह मिक्का ने पांवटा साहिब में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही। मिक्का ने कहा कि एसडीएम ने पहले 6 जून को सभी पार्षदों को पत्र भेजकर सूचित किया था कि 12 जून को नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पहली बैठक आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को सभी 8 भाजपा समर्थित पार्षद बैठक में भाग लेने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन बैठक शुरू होने से सिर्फ 10 मिनट पहले उन्हें बैठक रद्द होने का पत्र मिला। पार्षदों का कहना है कि पत्र में बैठक रद्द होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है और न ही अगली बैठक की तिथि बताई गई है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव जल्द करवाया जाए ताकि शहर के रुके हुए विकास कार्य शुरू हो सकें। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर समय रहते चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद निर्मल कौर, इंद्रजीत सिंह मिक्का, मयंक चौहान, आशा देवी, राजरानी, सर्वशक्ति भटनागर, ममता सैनी, कुलदीप चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed