{"_id":"610993a18ebc3ec1bb668d14","slug":"education-in-sirmaur-nahan-news-sml3791695186","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में विजय शर्मा, शरगांव में इंद्र सिंह नेगी प्रधान बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में विजय शर्मा, शरगांव में इंद्र सिंह नेगी प्रधान बने
विज्ञापन
स्कूल प्रवक्ता संघ की ओर से गठित राजगढ़ स्कूल की नवनियुक्त कार्यकारिणी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने वर्ष 2021-23 के लिए नई कार्यकारिणी गठन को लेकर जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान प्रत्येक शिक्षा खंड में बैठकें आयोजित की गईं जिसमें स्कूल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ की अंतिम बैठक राजगढ़ में आयोजित हुई जिसमें शिक्षा खंड राजगढ़, सराहन और नारग ब्लॉक के स्कूलों के करीब 50 प्रवक्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर राजगढ़ स्कूल में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें विजय शर्मा को प्रधान चुना गया। जबकि प्रदीप चौहान को उपप्रधान, विनोद कमल को महासचिव और विजय को सह-सचिव बनाया गया। वहीं शरगांव स्कूल में इंद्र सिंह नेगी को प्रधान, महेंद्र को उपप्रधान, कमलदीप को महासचिव और रीना को सह सचिव नियुक्त किया गया।
इसी प्रकार पिड़ग स्कूल में बाबू राम शर्मा को प्रधान, प्रियंका हितैषी को महासचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राजगढ़ स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहान ने सभी प्रवक्ताओं को छात्र हित के लिए सदैव तत्पर रहने के एवं संगठन में अपनी सक्रिय भागीदारी देने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत सिंह और कमल किशोर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसएमसी प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के प्रधान राजेश भरत ने संघ में एसएमसी प्रवक्ताओं को सदस्य बनाने का स्वागत किया। संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र पुंडीर और महासचिव डॉ. आईडी राही ने सभी प्रवक्ताओं से तन-मन-धन से संगठन में अपनी भागीदारी देने का आह्वान किया।