{"_id":"57d6ab574f1c1b922cd4757a","slug":"eco-turisam-will-developed-in-habban","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको पर्यटन के रुप में विकसित होगा हाब्बन : मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको पर्यटन के रुप में विकसित होगा हाब्बन : मुसाफिर
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)।हाब्बन की नैसर्गिक छटा को देखते हुए इस स्थल को ईको पर्यटन के रुप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग के समक्ष यह मामला प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। राजगढ़ इलाके के बनालीधार में आयोजित दो दिवसीय शिरगुल देवता मेला के समापन पर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहाकि हाब्बन को पर्यटन के रुप में विकसित होने के बाद सैलानी यहां की अनुपम छटा का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने और हिमाचल प्रदेश के निर्माण एवं पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने में कांग्रेस पार्टी का सर्वाधिक योगदान रहा है। राज्य में जो भी विकास अब तक संभव हुआ है वह सब कांग्रेस पार्टी की देन है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में अपना रचनात्मक योगदान दें। इस दौरान उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीतने वाली बथाऊधार टीम को भी सम्मान से नवाजा। इस मौके पर पूर्व कांग्रेस मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, राजेंद्र हाब्बी, उपप्रधान रमेश हाब्बी, उपप्रधान नेरी कोटली सुरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान मीरा ठाकुर व प्रधान लेखराम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन