फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   earth divas in sirmaur

Sirmour News: लोगों को पृथ्वी के संरक्षण के बारे में किया जागरूक

Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
earth divas in sirmaur
पृथ्वी दिवस पर रैली निकालकर जागरूक करते बर्मापापड़ी स्कूल के छात्र। स्रोत स्कूल
-जिलेभर में पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
विज्ञापन

-स्कूलों में छात्रों ने कार्यक्रमों में पृथ्वी के संरक्षण पर दिया बल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिलेभर में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्रों ने लोगों को पृथ्वी के संरक्षण व स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। वहीं, प्रतियोगिताओं में भाग लेकर छात्रों ने अपने विचार भी रखे।
इसी कड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मा पापड़ी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या शालू परमार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पृथ्वी के संरक्षण, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया और कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से पृथ्वी को सुरक्षित रखने में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन इको क्लब के प्रभारी नवीन कुमार एवं लता देवी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित विभिन्न गतिविधियों जैसे भाषण, नारे, पोस्टर निर्माण एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए। वहीं, विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

इनसेट-1
अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम
नाहन। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे बच्चों की ओर से जागरूकता शिविर से हुई, जिसमें उन्हें रेत, बीज, पौधों एवं फूलों के बारे में रोचक तरीके से जानकारी दी गई। बच्चों ने “सेव अर्थ” थीम पर आकर्षक फेस मास्क बनाकर सभी का मन मोह लिया। इसके बाद पहली से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने अलग-अलग गतिविधियां आयोजित कीं। विद्यालय की निदेशक-प्रधानाचार्या देविंद्र कौर साहनी ने अपने संदेश में कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं और उन्हें प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करती हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
इनसेट 2
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में पृथ्वी दिवस मनाया
नाहन। पृथ्वी दिवस के अवसर पर माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन में जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक आउटरीच जागरूकता कार्यक्रम राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बनोग में आयोजित किया गया। नर्सिंग के विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली एवं संदेशपूर्ण नाट्य प्रस्तुति (स्किट) तथा संवादात्मक जागरूकता सत्र के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी, अपशिष्ट प्रबंधन की सही विधियों, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से अवगत कराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल जैन ने छात्रों, स्टाफ तथा प्राचार्या के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उत्साह, टीम भावना, अनुशासन एवं प्रभावी नेतृत्व को सराहा। इस मौके पर प्राचार्य रिजी सहित स्टाफ मौजूद रहा।


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed